उपचार के दौरान मौत पर हंगामा, रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किया कार्य बहिष्कार का एलान

 

कोटा | राजस्थान के कोटा जिले के सरकारी अस्पताल में देर रात बवाल हो गया। एक युवती की मौत के बाद डॉक्टरों का जान बचाना मुश्किल हो गया। इतना हंगामा हुआ कि आधी रात कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। कुछ लोगों को देर रात हिरासत में लिया गया है। पुलिस थाने में राजकार्य में बाधा करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला कोटा जिले के महारावा भीमसिंह अस्पताल का है।

युवती की गई जान, परिजनों ने किया हमला की तोड़फोड़
पुलिस ने बताया कि बोरखेड़ा निवासी 22 साल की शादीशदा युवती शाइस्ता परवीन को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। शाइस्ता परवनी की को डेंगू था और उसके अन्य भी कई बीमारियां थी। उसे तुरंत आईसीयू में लिया गया लेकिन वहां पर कुछ देर के बाद ही उसने दम तोड़ दिया। इस पर उसके पति और अन्य लोगों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर तोड़फोड़ कर दी। अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स का जान बचाना मुश्किल हो गया। बाहर और अंदर उन्हें घेर लिया गया। 

बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस, मामला कराया शांत
अस्पताल में हुए इस बवाल की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस अफसरों समेत कई थानों की पुलिस मौके पर आ पहुंची। पुलिस ने दोनो पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और शाइस्ता की बॉडी उसके परिजनों को दी। लेकिन सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अस्पताल में डॉक्टर्स ने हड़ताल कर दी।

डॉक्टरों ने की हड़ताल, आरोपी अरेस्ट होने तक नहीं होंगे काम
 फिलहाल नयापुरा थाना पुलिस समेत अन्य कई थानों की पुलिस आरोपियों की तलाश में है। कुछ को हिरासत में लिया गया है। नयापुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा का केस दर्ज कर लिया गया है। रेजीडेंट डॉक्टर्स की एसोसिएशन का कहना है कि जब तक सभी आरोपी पकडे नहीं जाएंगे और आरोपी माफी नहीं मांगेगे तब तक अस्पताल मे काम शुरु नहीं होगा। उधर इस हड़ताल के बाद अब आज सवेरे यानि गुरुवार 24 नवंबर की सुबह से अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग गई लेकिन उनको इलाज नहीं मिला।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा