विशाल भजन संध्या में उमड़ा आस्था जनसैलाब एवं भजनों पर झूमे श्रद्धालु

 


गेंदलिया ।    गेंदलिया के निकटवर्ती  व्यास जी का बड़ला गांव  में सांवलिया सेठ मित्र मंडल द्वारा एक शाम सांवलिया सेठ के नाम विशाल  भजन संध्या का आयोजन रविवार  को रात्रि में आयोजित किया गया ।विशाल भजन संध्या में हजारों ग्रामीण महिलाएं पहुचे जिससे आस्था का जनसैलाब उमड़ा ,पूरा व्यास जी का बड़ला गांव भक्तिमय हो गया । विशाल भजन संध्या में  गायक कलाकार नरेश प्रजापत, उमेश पुरोहित, दिनेश अमरवासी, ने    सांवलिया सेठ, चारभूजा नाथ सहित दर्जनों   एक से बढ़कर भजनों की  प्रस्तुतियां दी जिससे लोगो ने समां बांधा व  भजनों पर लोगो को  थिरकने को मजबूर कर दिया  । सांवलिया सेठ मित्र मंडल आयोजन समिति के अध्यक्ष  बंटी पाराशर ने बताया कि भजन संध्या की शुरुआत  कलाकार उमेश पुरोहित  ने गणेश वंदना व गुरु वंदना के साथ  के भजनों की प्रस्तुतिय देकर विशाल भजन संध्या का शुभारंभ किया । ,युवा दिलों की धड़कन गायक कलाकार  नरेश प्रजापत ने  सांवरिया  सेठ दे दे थारे भरियोडा भंडार टोटा नही पड़े की  प्रस्तुति दी तो वह उपस्थित सेकड़ो लोग भजन पर झूम उठे   , राजस्थान के प्रसिद्ध लोककलाकार दिनेश अमरवासी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी | वही मंच संचालन कुमार शिव पिथास ने किया| वही नृत्य कलाकार, अंकित बाबू, मुस्कान मेवाड़ी, पूजा नाथ, अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया । कॉमडी किंग दीपक छैला ने  कॉमडी की प्रस्तुतियां दी जिससे उपस्थित श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना