वृंदावन गेस्टहाउस में लगी आग, दो कर्मचारियों की मौत

 


वृंदावन, । गार्डन गेस्टहाउस के गोदाम में गुरुवार की भोर में आग लग गई। इसमे आग बुझाने पहुंचे दो कर्मचारियों की आग की चपेट में आकर मृत्यु हो गई।

मथुरा मार्ग स्थित बसेरा ग्रुप के वृंदावन गार्डन गेस्ट हाउस की ऊपरी मंजिल पर स्थित गोदाम में सुबह करीब पांच बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं, तो कर्मचारी चीख पड़े। कार्तिक महीने का अंतिम दौर होने और देवोत्थान एकादशी के लिए गेस्टहाउस में श्रद्धालु भी थे। ऐसे में स्टाफ और श्रद्धालुओं में ख़लबली मच गई। पुलिस की सूचना पर पहुंची दमकल ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।

 

आग लगने की घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और नुकसान का आकलन आग बुझने के बाद हो सकेगा। गेस्ट हाउस में जिस मंजिल में आग लगी है। उसमें नीचे रेस्टोरेंट था। जिस वक्त घटना गेस्ट हाउस फुल था। गनीमत थी, जिसमे यात्री ठहरे हैं, वो इसके पड़ोस में दूसरा ब्लॉक है। आग की चपेट में आकर गेस्ट हाउस के कर्मचारी उमेश निवासी मांट मथुरा और वीरी सिंह निवासी कासगंज की मृत्यु हो गई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना