खेत से घर लौट रही महिला को ट्रक ने चपेट में लिया, उपचार के दौरान कोटा में तोड़ा दम

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जहाजपुर की एक महिला की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। महिला का शव कोटा अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। 
जहाजपुर थाने के एएसआई दुर्गालाल ने बीएचएन को बताया कि जहाजपुर निवासी अफसाना 47 पत्नी सलीम मोहम्मद शाह शनिवार को खेत से पैदल ही घर लौट रही थी। जहाजपुर बाइपास पर ट्रक ने अफसाना को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर कर दिया गया। वहां भर्ती कर उपचार शुरु करने के कुछ देर बाद ही अफसाना ने दम तोड़ दिया। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया था, जिसका पोस्टमार्टम रविवार सुबह कोटा अस्पताल में करवाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा