विद्यालय के स्टोर रूम में लगी आग सामान जलकर खाक छत हुई धराशाही

 


गंगरार (सालवी)विद्यालय के स्टोर रूम में लगी आग सामान जलकर खाक, छत हुई धराशाही,उपखंड मुख्यालय पर शहीद मेजर नटवर सिंह स्टेडियम के समीप स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय मे शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते स्टोर रूम में लगी आग से रूम मे रखी हुई सामग्री जलकर खाक हो गई उस दौरान रूम की छत भी धराशाही हो गई। जानकारी के अनुसार विद्यालय के पास ही स्थित शारदे छात्रावास में पढ रही छात्राओं को
दिन के करीब डेढ़ बजे विद्यालय के स्टोर रूम से आग का धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। जिस पर छात्राओं ने घटना की जानकारी छात्रावास की वार्डन को दी। वार्डन ने तत्काल दूरभाष द्वारा विद्यालय के संस्था प्रधान सुरेश चंद्र शर्मा को घटना की जानकारी दी एवं छात्राओं सहित आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय में चतुर श्रेणी कर्मचारी जगदीश चंद्र शर्मा, संस्था प्रधान सुरेश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे एवं ग्रामीण लोगों व छात्रावास की बालिकाओं के अथक प्रयास से करीब 2 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका । आग इतनी भयानक थी कि स्टोर रूम में रखी हुई सारी सामग्री जलकर खाक हो गई एवं छत की पट्टियां टूटकर गिर गई।पट्टीयों के टुकड़े दूर दूर जा गिरे।इस घटना मे टेबल, कुर्सीयां, रद्दी कागज सहित अन्य सामग्री आग भेंट चढ गए। संस्था प्रधान ने बताया की शुक्रवार को शिक्षक सम्मेलन प्रारंभ होने से विद्यालय में अवकाश होने से अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टोर रूम में आग लगाई गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा