शादी का झांसा देकर रेप का आरोपित गिरफ्तार,रिमांड पर लिया

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। शादी का झांसा देकर एससीएसटी की एक युवती से रेप के आरोपित वीर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। गिरफ्तारी, एएसपी सहाड़ा गोवर्धनलाल ने की।  
एएसपी सेक्टर सहाड़ा ऑफिस सूत्रों के अनुसार, एक अन्य जिले की रहने वाली युवती अभी आसींद थाना इलाके में रह रही है। 36 वर्षीय युवती ने  वीर सिहं एवं उसके परिवारजनों द्वारा उसके साथ किये गये अत्याचार के सम्बन्ध में एक मुकदमा आसीन्द थाने में  274/22 अपराध धारा 143,323,452,376(2) (एन) ,406 आईपीसी एवं  अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत 14 अक्टूबर  को दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच एएसपी सहाड़ा गोवर्धन लाल कर रहे हैं। जांच अधिकारी ने आरोपित वीर सिंह पुत्र भंवरसिंह गुर्जर को गिरफ्तार कर अदालत  में पेश किया, जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में भिजवा दिया। जांच अधिकारी आरोपित से पूछताछ कर रहे हैं। 
उल्लेखनीय है कि रेप के इस मामले में वीर सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने पर आरोपित ने  6 नवंबर 2022 को दोपहर  2 बजे के आस-पास पीडि़ता के घर पर आया और  घर में अनाधिकृत रुप से प्रवेश कर जबरन सीसीटीवी कैमरा बन्द करके अश्लील गाली-गलोच करते हुए मारपीट की। युवती को जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर एक और मामला आसींद पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर दर्ज किया। इसकी जांच भी एएसपी के पास है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना