रात में महिला को दरवाजा खोलने के लिए किया कॉल, मना करने पर दी बदनाम करने की धमकी, केस दर्ज

 

 भीलवाड़ा  । एक महिला को रात में दरवाजा खोलने के लिए मोबाइल पर कॉल करने व महिला के मना करने पर उसे बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर पारोली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
पारोली पुलिस के अनुसार, एक गांव की महिला ने धनवाड़ा गांव के लकी पुत्र रामकिशन वैष्णव के खिलाफ रिपोर्ट दी। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि कल रात भोजन करने वह अपने मकान में सो गई। इसके बाद रात 11 बजे लकी वैष्णव दीवार कूद कर महिला के मकान में घुस आया। उसने महिला को मोबाइल पर कॉल कर दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिला ने उसे मना किया तो वह गाली-गलौच और बदनाम करने की धमकी देने लगा। महिला का कहना है कि उसका पति चालक है और वह बाहर ही रहता है। इस कारण, आरोपित लकी मौका देखकर मकान में घुस आया और ईÓÓात बिगाडऩ की कोशिश की। महिला बाद में जेठ-जेठानी के साथ थाने पहुंची और लकी के खिलाफ यह रिपोर्ट दी। महिला ने पुलिस को बयान दिये कि उसने दरवाजा नहीं खोला।  जेठ को फोन कर बुलाया।  इस रिपोर्ट पर अपराध धारा 457 भादस के तहत केस दर्ज किया। इसकी जांच एएसआई जीएल प्रजापत कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना