स्कूल में शिक्षकों और छात्रों मारने का प्रयास, करंट छोडऩे से छात्र को लगा झटका, अम्बेडकर के चित्र को किया गन्दा

 

भीलवाड़ा (हलचल)। जिले के कोटड़ी क्षेत्र के सालरिया ग्राम में विद्यालय में समाज कंटकों ने चोरी का प्रयास किया वहीं शिक्षकों और छात्रों को मारने के लिए रैलिंग में करंट छोड़ दिया गया जिससे एक छात्र को झटका लगा। वहीं डॉ.भीमराव अम्बेडकर के चित्र को गन्दा भी किया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। 
बताया गया है कि कोटड़ी थानान्तर्गत सालरिया ग्राम के सरकारी विद्यालय का जंगला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया और अध्यापकों और छात्रों को मारने की साजिश रचते हुए रैलिंग में करंट छोड़ दिया गया। एक छात्र को करंट भी लगा। समाज कंटकों ने विद्यालय में लगी डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर गोबर लेपते हुए उसे खण्डित कर दिया। वहीं प्रधानाध्यापक कक्ष के बाहर शौच किया गया। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। इस संबंध में शिक्षकों ने सरपंच और ग्रामीणों को जानकारी दी। बाद में इस संबंध कोटड़ी पुलिस को भी रिपोर्ट दी गई है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना