सड़क हादसे में जान गंवाने वाली अज्ञात महिला के शव को दूसरे दिन भी किसी ने नहीं पहचाना, इस्तिहार जारी

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। भीलवाड़ा बाइपास स्थित पुर पुलिया के नीचे बीती रात सड़क हादसे का शिकार होकर जान गंवा चुकी महिला के शव की दूसरे दिन मंगलवार को भी पहचान नहीं हो पाई। फिल्हाल शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा हुआ है। वहीं पुर थाना पुलिस ने मृतका की पहचान के लिए इस्तिहार जारी किये हैं। 
 दीवान हनुमानराम जाखड़ ने बीएचएन को बताया कि सोमवार रात को थाने में सूचना मिली कि एक महिला को पुर ओवरब्रिज के पास वाहन ने चपेट में ले लिया। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला गंभीर घायल थी। उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक महिला की दूसरे दिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रखवाया हुआ है।  जाखड़ ने बताया कि मृतका की उम्र  40-45 साल के करीब है । उसकी लम्बाई करीब 5 फीट1 इ ंच, रंग गेहुंआ, शरीर दुबला-पतला,  सिर पर काले बाल, पीले रंग का टीशर्ट, सफेद लाल बुटिदार लहंगा पहने है। उसके गले में लाल सफेद मुंगियों की माला है। उधर, मृतका की पहचान के लिए पुर थाना पुलिस ने इस्तिहार भी जारी किये हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना