शाहपुरा में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

 


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी | शाहपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में शिक्षा विभागीय 66 वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग छात्र छात्रा का शुभारंभ सोमवार को नगर पालिका के तरणताल पर समारोह पूर्वक किया गया। राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया। 
राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि शाहपुरा के पूर्व उप प्रधान गजराजसिंह राणावत थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीसीसी मेंबर संदीप जीनगर, डीएमएफटी मेंबर राजकुमार बैरवा, पार्षद हमीद खां कायमखानी मौजूद रहे।
तरणताल पर आयोजित समारोह में अतिथियों ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संयुक्त संचालन सचिव व प्रधानाचार्य कमलेश मीणा, उप प्रधानाचार्य शुरवीरसिंह चोहान, अनिल बघेरवाल, मायाकांत शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। चयन समिति व निर्णायक मंडल के संयोजक राधेश्याम टेलर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 नवम्बर तक आयोजित होगी। 
राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए तैराकी में शाहपुरा की भूमिका को प्रतिपादित करते हुए कहा कि शाहपुरा में तैराकी संघ की ओर से तरणताल पर सभी संसाधन व सुविधाओ की उलब्धता कराने से यह माहौल बना है। 
व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खेलों को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास किया है। आज प्रदेश में खिलाड़ियों में उत्साह का वातावरण बना है। मुख्यमंत्री गहलोत ने खेल मंत्री अशोक चान्दना के प्रस्ताव पर सरकारी नौकरियों में भी 2 प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया है जो देश में मिसाल बन गया है। इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को भी पारितोषिक देने की घोषणा की है। खिलाड़ियों के भत्ते भी बढ़ाये गये है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच तैराक भाग ले रहे है जो प्रतियोगिता के गौरव है। 
पूर्व उप प्रधान गजराजसिंह राणावत ने शाहपुरा में तैराकी के लिए बने माहौल के लिए तैराकी संघ का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
समारोह में मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी डा. महावीर शर्मा सहित पार्षदगण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना