सोहनी के कत्ल का हो सकता है जल्द खुलासा, सुराग मिले !

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। गणेशपुरा में 65 साल की एक अकेली बुजुर्ग महिला सोहनी की हत्या का जल्द खुलासा हो सकता है। सूत्रों की माने तो पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही इस ब्लाइंड मर्डर का पुलिस खुलासा कर सकती है।    
सूत्रों के अनुसार, गणेशपुरा निवासी सोहनी देवी 65 पत्नी रूपा बैरवा अपने स्वयं के मकान में अकेली रहती थी। सोहनी की उसी के घर में लाश पाई गई। उसके गले में पैरों पर निशान मिले हैं। आशंका है कि उसकी गला दबाकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी और उसके गहने व नकदी भी बदमाश लूट ले गये। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया था।  पुलिस ने मृतका के परिवार में ही पौता लगने वाले महावीर की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी। 
  सूत्रों की माने तो ब्लाइंड मर्डर में अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। कत्ल में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है। पुलिस अधिकारियों ने हालांकि इसका खुलासा अभी नहीं किया है, लेकिन जल्द ही मामले का पटाक्षेप करने की बात कही जा रही है।   

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत