दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले में घटित दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला व बुजुर्ग की मौत हो गई। 
मांडल थाने के एएसआई चंद्रप्रकाश विश्नौई ने बताया कि भदालीखेड़ा निवासी शकील व उसकी पत्नी शबनम बानो (27) बाइक से भदालीखेड़ा से धूलखेड़ा जा रहे थे। इस दौरान कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शबनम बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने शबनम को मृत घोषित कर दिया। 
उधर, एक अन्य घटना गंगापुर थाना सर्किल में हुई। सब इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बीएचएन को बताया कि धांगड़ास चौराहे पर बाइक की टक्कर से पैदल जाते बुजुर्ग मांगीदास 62 पुत्र मोहनदास वैष्णव को टक्कर मार दी। हादसे में वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां वैष्णव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये। पुलिस मामले कीजांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा