रोडवेज बस ट्रक में जा घुसी छह लोगों को आई गंभीर चोटें


गंगरार(सालवी) रोडवेज बस ट्रक में जा घुसी छह लोगों को आई गंभीर चोटें, मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन के करीब 3 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग विश्राम कुटी के समीप चित्तौड़गढ़ से ब्यावर की तरफ एक रोडवेज बस जा रही थी। उसी दौरान सामने गोवंश आ जाने से ट्रक चालक ने ब्रेक लगाई।ओर तेज गति से आ रही रोडवेज बस से आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। इस दौरान बस मे बैठे हुए अधिकाश लोगो को सिर, नाक, मुंह व हाथ पर अंदरूनी व गंभीरचोटे आई। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगरार पहुंचाया गया। 
इस दुर्घटना में राजवरी पुत्री पूरन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी शंभूपुरा,डिंपल सुथार पुत्री रतन लाल सुथार,उम्र 21 वर्ष निवासी गोवलिया,संतोष पत्नी सोहन लाल मेघवंशी उम्र 40 वर्ष निवासी शेरगढ मसुदा अजमेर,मनोज कुमार पुत्र बच्चा लाल उम्र 45 वर्ष निवासी हाल हमीरगढ,कोमल बाई पत्नी लालूराम मेघवंशी उम्र 65 वर्ष निवासी शेरगढ मसुदा अजमेर,ठगुल काठात पुत्र छोटू काठात मेरात निवासी रामगढ़ याग पाली के गंभीर चोटे आई। जिनका प्राथमिक उपचार करने के उपरांत उन्हे आगे के इलाज हेतु सुझाव दिया गया।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा