युवक पर तलवार व पाइप से हमला, केस दर्ज

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। एक युवक पर करीब एक दर्जन लोगों ने पाइप व तलवार से हमला कर दिया। वारदात भीलवाड़ा रिसोर्ट कोटाबाइपास के पास हुई। मांडल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। 
पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय शिवराज पुत्र लेहरुलाल जाट ने रिपोर्ट दी। जाटों का खेड़ा, आरजिया निवासी शिवराज ने रिपोर्ट में बताया कि वह नौ से दस बजे के बीच गौसेवा करने के लि भीलवाड़ा रिसोर्ट आरजिया कोटा बाइपास के यहां गया था। जहां अचानक जयशंकर शर्मा, कमलेश जाट व दस-बारह लोग पाइप व तलवार लेकर आये और हमला कर दिया। इसके चलते उसे सिर में चोट आई। पुलिस ने शिवराज की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

दामोदर अग्रवाल के प्रदेश महामंत्री बनने पर माली समाज ने किया स्वागत