आतंकियों ने बिहार और नेपाल के दो मजदूरों को मारी गोली


जम्मू कश्मीर में टारगेट कीलिंग की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही है। आज आतंकियों ने फिर से दो गैरकश्मीरी कामगारों पर गोलियां बरसाई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर गोलियां चलाई। कश्मीर जोन पुलिस के अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों ने गैर कश्मीरियों पर हमला किया। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में दो गैर कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया गया। दोनों मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने जिन दो मजदूरों पर हमला किया, उसमें से एक बिहार तो दूसरा नेपाल का रहने वाला है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा