नाबालिग घर से हुई गायब, नकदी व गहने भी ले गई, पुलिस कर रही है तलाश

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। भीलवाड़ा में हर दिन नाबालिग लड़कियों के अपहरण की घटनाये ंसामने आ रही है, लेकिन इनकी रोकथाम के कोई उपाय नहीं हो पा रहे हैं। ऐसा ही एक और मामला हमीरगढ़ थाने से सामने आया है, जहां 15 साल की एक लड़की गायब हो गई। यहां तक की उसके घर से नकदी व सोने-चांदी के गहने भी गायब हैं। 
हमीरगढ़ पुलिस के अनुसार, एक महिला ने रिपोर्ट दी कि उसके पति का निधन हो चुका है। वह अपनी तीन बेटियों के साथ रहती है। 15 साल की एक बेटी एक नवंबर को दिन में 11 बजे घर से लापता हो गई। जो वापस नहीं आई। रिश्तेदारी में भी उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। वह लाल रंग के सलवार सूट पहने है। उसका रंग सांवला है। कद करीब 5 फीट है। लड़की की मां का आरोप है कि वह घर से 20 हजार रुपये नकद, चांदी की पायजैब, सोने का मांदलिया, चांदी की दो अंगूठियां ीाी साथ ले गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरु कर दी।   

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा