खुद को दादा की उम्र का बताकर व्यक्ति ने किशोरी से की छेड़छाड़, फिर नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला के सहयोग से किया रेप, वीडियो किया वायरल

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। पिता की मौत के बाद घरों में झाडू पौछा कर घर चलाने में मां का सहयोग कर रही एक किशोरी से रेप कर अश्लील वीडिया बनाने व ब्लैकमेल कर शोषण करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। 
कोतवाली सूत्रों के अनुसार, 17 साल की एक किशारी ने  मकान मालिक मधु के साथ कोतवाली थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह गरीब परिवार से है। वह, उसकी मां घरों में झाडू पौछा करे अपना पालन-पोषण कर रही है। यह किशोरी थाना सर्किल की एक बस्ती के एक मकान में खाना बनाने व झाडू पौछा करने का काम करती है।  
करीब डेढ़ वर्ष पहले पूरणमल शर्मा उस मकान पर आया, जहां किशोरी झाडू-पौछा करती है। यह मकान मधु नामक महिला का है। पूरणमल ने किशोरी से बातचीत करते हुये उससे कहा कि मैं, तुम्हारे दादाजी की उम्र का हूं। यह कहकर उसने किशोरी को अपने पास बैठा लिया और उसे छूआ। इसके बाद वहां से चला गया। दो दिन बाद पूरणमल शर्मा पुन: आया एवं किशोरी को अकेला पाकर किशोरी से अभद्रता की। इसके बाद वह चला गया।  घटना के तीन-चार दिन बाद एक महिला के साथ पूरणमल शर्मा पुन: मधु के घर आया,उस दिन मधु घर पर नहीं थी।  पूरण के साथ आई महिला साथ में कोल्डड्रिंक लाई और किशोरी को पिला दी।  जिससे उसे चक्कर आने लगे। वह अद्र्धचेतन अवस्था में थी। ये दोनों किशोरी को कमरे में ले गये, जहां पूरण ने महिला के सहयोग से किशोरी से रेप किया।
  इसके बाद पूरणमल शर्मा व महिला ने किशोरी को उसकी अश्लील वीडियो बना लेने व यह बात किसी को बताने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गयी । उसने यह बात किसी को नहंी बताई।   पूरणमल  ने उसे धमकी दी कि थाने में उसकी बहुत पहुंच है,थाने वाले कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं।  पूरणमल आये दिन घर पर आता एवं डरा-धमकाकर एवं ब्लैकमेल कर जबरन किशोरी का यौन शोषण करता। पूरणमल शर्मा, किशोरी से रेप के बाद सो गया।  मौका देखकर किशोरी ने उसके मोबाईल से अश्लील वीडियो अपने मोबाईल में ली, जिसे   दिखाकर वह  ब्लैकमेल करता था । पूरण उसे दूसरी जगह ले जाने लगा। इस पर किशोरी ने मना किया तो उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिये। पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया। डीएसपी सिटी नरेंद्र दायमा इसकी जांच कर रहे हैं। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार