खुलासा- जंगल से बरामद हड्डियां इंसान की, कराया जाएगा पोस्टमार्टम
श्रद्धा वालकर हत्या मामले में शुक्रवार को नया खुलासा हुआ है। छतरपुर व महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियां इंसान की हैं। यह हड्डियां जानवरों की नहीं है। एम्स व उसके फोरेंसिक विभाग के डॉक्टरों ने अनौपचारिक बातचीत में इसकी जानकारी पुलिस को दी है। अभी फोरेंसिक विभाग ने रिपोर्ट नहीं दी है। दक्षिण जिला पुलिस को इसका इंतजार है। इसके बाद ही हड्डियों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें