दो लड़कों को बंधक बना पांच युवकों ने किया कुकर्म,प्राइवेट पार्ट में टूथपेस्ट लगाया

 

जयपुर   बाल सुधार गृह में दो युवकों से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों के परिजनों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस गुरुवार को दोनों लड़कों का मेडिकल करवाएगी।मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इससे पहले भी सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह में कुकर्म, जेल तोड़ने और आए दिन मारपीट की घटनाएं सामने आई थीं। आरोप है कि पांच लड़कों की गैंग ने जेल में कुछ लड़कों को बेरहमी से पीटा। फिर उनमें से दो युवकों के साथ कुकर्म किया। विरोध करने पर लड़कों को फिर से पीटा गया और गंदा काम किया गया। परेशान होकर पीड़ितों ने अपनी आपबीती परिजनों से कही। जिसके बाद मामला सामने आया और पुलिस में पांच लड़कों के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई।

ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित 18 और 24 साल के हैं। दोनों मूल रुप से अलवर के रहने वाले हैं। पुलिस आज दोनों लड़कों का मेडिकल करवाएगी। पीड़ित लड़कों ने पुलिस को बताया कि वे अपने कमरे में सो रहे थे। तभी रात को पांच लड़के आए और उन्हें बंधक बना लिया। लड़कों का आरोप है कि उसके बाद उनके साथ कई बार गंदा काम किया गया। इसके बाद पिछले कई दिन तक उनके साथ कुकर्म किया गया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ितों के प्राइवेट पार्ट में तेल और कोलगेट लगाया।आरोपी तीन युवक भरतपुर जिले और दो युवक करौली जिले से हैं। दोनों युवकों की रिपोर्ट पर पुलिस ने बाल सुधार गृह में बंद पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना