महिला कॉल नहीं कर पाई रिसीव तो गुस्साये पति ने कैंची से किया वार

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। एक युवक ने पत्नी को कैंची से हमला कर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला का कहना है कि उसका कसूर इतना ही था कि वह पति का फोन रिसीव नहीं कर पाई। घटना सुभाषनगर थाना इलाके की है। पुलिस ने बताया कि उनके पास अब तक कोई ऐस मामला नहीं आया है।  

सुभाष नगर थाना इलाके की विमला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया या। उसके सिर में चोट लगी हुई है। विमला ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बहन व जीजाजी को छोडऩे के लिए बस स्टैंड गई थी। इस दौरान पति का मोबाइल पर कॉल आया था। ऑटो और भीड़भाड़  के कारण वह मोबाइल कॉल की आवाज नहीं सुन पाई। घर लौटने पर पति ने शराब के नशे में झगड़ा किया और कैंची से सिर पर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गई। उधर, सुभाषनगर थाने के सहायक उप निरीक्षक नरेश सुखवाल का कहना है कि इस संबंध में कोई रिपोर्ट और सूचना पुलिस को नहीं मिली है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना