पानी गरम करते रॉड से करंट लगने से युवक की मौत

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर की वद्र्धमान कॉलोनी में पानी गरम करते रॉड से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। 
सुभाषनगर थाने के दीवान सतीश कुमार ने बीएचएन को बताया कि काछोला निवासी गणेश 17 पुत्र कैलाश जाट अभी वद्र्धमान कॉलोनी में रह रहा था। पानी गरम करने के दौरान उसे रॉड से करंट लगा, जिससे वह अचेत हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने गणेश के शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। ऐसे में बिना पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

पुलिस चौकी पर पथराव, बैरिक में दुबक कर खुद को बचाया पुलिस वालों ने, दो आरोपित शांतिभंग में गिरफ्तार, एक भागा

एक और सूने मकान के चोरों ने चटकाये ताले, नकदी, गहने व बाइक ले उड़े, दहशत

टोमेटो फ्री यूथ कैंपेन कार्य योजना के तहत निकाली रैली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

अस्सी साल की महिला को बेटे बहू डायन कहकर कर रहे हैं प्रताडि़त, केस दर्ज

वैष्णव जिला सहसचिव मनोनीत

अग्रवाल के महामंत्री बनने के बाद पहली बार जहाजपुर आगमन पर होगा स्वागत