कुएं में गिरने से दौ प्रौढ़ किसानों की मौत

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के करेड़ा थाना इलाके में घटित दो अलग-अलग हादसों में कुएं में गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। इन दोनों किसानों के शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिये गये। 
करेड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक ताज मोहम्मद ने बीएचएन को बताया कि चिलेश्वर निवासी गणपत सिंह 55 पुत्र बन्नेसिंह चुंडावत राजपूत शुक्रवार को अपने खेत पर गये। शाम को घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश की, नहीं मिले। आज सुबह परिवार के ही रामसिंह खेत पर गये, जहां उन्हें गणपत सिंह की लाश पानी में तैरती मिली। लाश को बाहर निकलवा कर राजकीय अस्पताल ले जाया गया। 
 इसी थाना क्षेत्र के सालिया गांव में एक अन्य घटना हुई। पुलिस ने बताया कि गांव के ही पूरण सिंह 55 पुत्र रुपसिंह रावत सुबह आठ बजे खेत पर गये थे। जहां मोटर चालू करते समय पैर फिसलने  से पूरण सिंह कुएं में जा गिरे और डूब गये। इसकी भनक लगते ही आस-पास से ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पूरण सिंह को कुएं से निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शव को राजकीय अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिये गये। पुलिस हादसों के कारणों की जांच कर रही है।  

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना