करणी सेना के प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष बनाये

 


 भीलवाड़ा BHN   श्री राजपूत करणी सेना द्वारा संगठन के शीर्ष संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर बीकानेर में माँ करणी की धरती देशनोक में 7 नवम्बर को 36 किलोमीटर पैदल ओरण परिक्रमा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित दीपावली स्नेह मिलन कार्यकम में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी में परिवर्तन भी किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष विश्वबंधु सिंह राठौड़ ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का कार्यभार अगले दो वर्ष के लिए बढ़ाया गया है। वहीं, करणी सेना के तत्कालीन भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह पांसल को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है, तो रिक्त हुए जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी महिपाल सिंह कमेरी को सौंपी गई है। राठौड़ ने यह भी बताया कि दिग्विजय सिंह बठेड़ा को उदयपुर जिलाध्यक्ष व सत्यवीर सिंह भाटी को चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष का प्रभार सौंपा है। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे 31 दिसम्बर 2022 तक अपने जिले की कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश मुख्यालय पर प्रेषित करें।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना