VIDEO शहर में अपराधी मचा रहे है धमाल, गश्त व्यवस्था पर विधायक अवस्थी ने उठाये सवाल

 


भीलवाड़ा (हलचल)। विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि गश्त व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है । अपराधी एक नहीं सभी थानों में धमाल मचा रहे है लेकिन चार घंटे हुई धमाल में कहीं भी गश्ती पुलिस से उनका सामना नहीं हुआ है। इससे साफ हो जाता है कि शहर में गश्त व्यवस्था माकूल नहीं है। 
एक के बाद एक लूट की चार वारदातों में घायल हुए लोगों से अस्पताल मिलने पहुंचे भाजपा विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर हो चली है। आम आदमी सुरक्षित नहीं रह गया है। कल रात महात्मा हरिदास पर हमला करना काफी गंभीर मामला है। उन्होंने तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कहते हुए कहा कि शहर में समाज कंटक हावी हो रहे है। महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई है। किसी के साथ जबरन दुष्कर्म कर छत से फैंका जा रहा है तो किसी को दोबारा से अगवा करने का प्रयास और रेप की धमकी दी जा रही है। इस तरह की ये घटनाएं शहर की आबोहवा खराब कर रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कानून व्यवस्था में सुधार लाने और गश्त व्यवस्था को मजबूत करने को कहा है साथ ही अपराधियों पर लगाम लगाने की बात भी कही है। महिला अत्याचारों के बढ़ते मामले और झूंठे बलात्कार के मामलों में फंसाने की घटनाएं भी बढ़ी है। महिलाओं को बेचने के मामले भी गंभीर है। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना