बेटी के 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षण व्यवस्था

 


चित्तौडगढ़  । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन चित्तौडगढ़ के शैलेन्द्रसिहं चुण्डावत के नेतृत्व में गरीब असहाय परिवार पर हुए वज्रपात के चलते भोईखेडा स्थित परिवार के दो बडे सदस्योें (माताजी व पुत्री पूजा) के देहान्त के बाद पिता को डस्ट एलर्जी के कारण मजदुरी नहीं कर पा सकने के कारण आर्थिक स्थिती दयनीय होने के कारण परिवार का बुरा हाल हैं।  इसके चलते पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाडावत व सभापति संदीप शर्मा के निर्देशानुसार एनएसयूआई के शैलेन्द्रसिंह चुण्डावत के नेतृत्व में आर्थिक सहायता 5100 रू0 नकद एवं राशनसामग्री दी गयी साथ ही बेटी के 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षण व्यवस्था हेतु आश्वस्त किया गया।
एनएसयूआई के अल्पेश गोस्वामी ने बताया कि कनक यादव के ईलाज हेतु वहन संगठन द्वारा व्यय किया जाएगा।
इस दौरान एनएसयूआई के लक्ष्यराजसिंह शक्तावत, पूर्व जिला महासचिव यशप्रताप सिंह झाला, अक्षांश नाहेटा, पुलकित शर्मा, अर्पित जोशी आयुष जैन, दक्ष माहेश्वरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा