निम्बाहेड़ा - पूर्व मंत्री कृपलानी के नेतृत्व में मोदी सरकार के द्वितीय कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर सेवा दिवस के रूप में मनाया

 


 निम्बाहेड़ा /  भीलवाड़ा हलचल।  केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष एवं लगातार सात वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 30 मई को पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा नगर, पूर्व एवं पश्चिमी मण्डल ने "सेवा ही संगठन" अभियान के अंतर्गत सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। जिसके अंतर्गत संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गायों को हरा चारा, भूखे को भोजन, असहाय परिवारों को राशन किट, उपजिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भोजन, पक्षियों के दाना पानी

के लिए परिण्डे बांधे गए।

भाजपा नगर प्रवक्ता कमलेश बनवार ने बताया कि पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, देवकरण समदानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, कपिल चौधरी, एससी मोर्चा के मोहित रैगर, रत्नेश विरवाल, अनिल बोड़ाणा एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ श्रीराम गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया, साथ ही उपजिला चिकित्सालय में उपचारत मरिजों एवं उनके परिजनों को भोजन भी परोसा गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि केंद्र में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं ताकतवर राजनेता के रूप में पहचान बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने इन सात वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के हितार्थ कार्य किये हैं। भाजपा नीत केंद्र सरकार ने इस वैश्विक महामारी कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के हितार्थ भी संवेदनशील निर्णय लेते हुए साफ किया कि यह सरकार देश के हर नागरिक के सुख-दुःख में हर विपदा में साथ है।

नगर के विभिन क्षेत्रों में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा प्रकल्पों में भाजपा नेता ओमनाथ, पार्षद अविनाश गोठवाल, नगर मंत्री इन्द्रा भाम्भी के नेतृत्व में श्री कमल जैन गौशाला में गायों को हरा चारा, भाजपा नगर मंत्री पुष्कर सोनी एवं वरिष्ठ नेता गुणवंत शर्मा के नेतृत्व में गौ पूजन एवं जरूरतमंद को राशन किट वितरित किए गए। इसी प्रकार पार्षद अतुल सोनी ने अपने वार्ड में भोजन किट वितरित किये, वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रहलाद सोनी एवं ललित शारदा के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शेर खान ने श्री सांवलिया गौशाला में गायों को चारा खिलाया। 

बनवार ने बताया कि भाजपा पदाधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में दिन भर चले सेवा प्रकल्पों में पार्षद प्रेम बाहेती ने अपने वार्ड कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर राशन किट वितरित किए। इसी क्रम में पार्षद आरती शर्मा एवं संजय शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए घर-घर पौधे वितरित किए तथा पार्षद जगदीश माली एवं नगर भाजपा उपाध्यक्ष श्यामसुन्दर मुन्दड़ा ने बूथ अध्यक्ष प्रदीप लोढा व रत्नेश सेठिया के साथ श्री सांवलिया गौशाला में गायों को चारा खिलाया। भाजपा एससी मोर्चा के मोहीत रेगर एवं मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, श्यामसुंदर मूंदड़ा, पार्षद जगदीश माली, कपिल चौधरी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भोजन के पैकेट वितरित किए।

कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए वार्ड नं 37 की पार्षद संजू कंवर एव बूथ अध्यक्ष दर्पण नागदा एव चेन सिंह ने जेके सीमेंट के सहयोग से अपने वार्ड में सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव करवाया। भाजपा के सेवा ही संगठन के माध्यम से नरेश आमेटा, यशवंत कुमावत, प्रकाश कुमावत, ललित लौहार, राधेश्याम कुमावत, कमल जाट, राजेश जाट ने श्री रामद्वारा गौ शाला में गायों को चारा खिलाया तथा मास्क वितरण कर पक्षियों के पीने के पानी के लिए परिण्डे बांधे।

 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना