वियतनाम में मिला हवा में तेजी से फैलने वाला नया वेरिएंट, सबसे ज्यादा है घातक

 


दिल्ली । कोरोना वायरस से राहत मिलना शुरू हुआ ही था कि एक और आफत ने दस्तक दे ही है। वियतनाम में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का एक और खतरनाक वेरिएंट मिला है। वियतनाम में कोरोना के भारत और ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के संयुक्त रूप का पता चला है। चिंता की बात यह है कि यह अन्य वेरिएंट से भी अधिक संक्रामक और घातक है। वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री गुयेन थान लोंग ने यह जानकारी दी है।

इस वेरिएंट को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ब्रिटेन और भारत में पाए गये कोरोना के स्ट्रेन की तुलना में यह अधिक तेजी से फैलने वाला हो सकता है। लोंग के अनुसार वियतनाम में पाया स्ट्रेन भारत के स्ट्रेन के और म्यूटेशन के साथ ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन का संस्करण है जो ब्रिटेन में पाए गए स्ट्रेन के समान है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय वैश्विक जीनोम मानचित्र पर कोरोना वायरस के नए संस्करण की घोषणा करेगा। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों के बढ़ने के पीछे नए स्ट्रेन का होना है।वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्री विएन टान लोंग ने कहा कि यह वेरिएं काफी तेजी से हवा में फैलता है और यह पहले की तुलना में अधिक घातक है। साथ ही यह काफी तेज गति से वातावरण में फैलता है। बता दें कि वियतनाम अभी कोरोना वायरस के नए कहर का सामना कर रहा है और इसके आधे से अधिक प्रदेशों में संक्रमण फैल गया है। अप्रैल के बाद पहली बार शनिवार को एक दिन में 6800 से अधिक नए केस सामने आए और 47 लोगों की मौतें हो गईं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना