सेवा भारती ने जरूरतमंद परिवारों के लिए एक हजार राशन किट वितरण का किया शुभारंभ

 

 भीलवाड़ा हलचल।  आदर्श विद्या मंदिर शास्त्री नगर भीलवाड़ा में सेवा भारती के माध्यम से तैयार किए गए  एक हजार राशन किट(सुखीभोजन सामग्री) के वितरण का   शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ शंकर लाल माली विभाग संघचालक  चांदमल सोमानी एवं सेवा भारती के जिला अध्यक्ष  किरण सिंह सेठिया, महानगर अध्यक्ष  बाबूलाल  ओसवाल ,विभाग कार्यवाह  बनवारी लाल सोनी के द्वारा किया गया |राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सह कार्यवाह  भगवान दास जीनगर, ने बताया कि कोरोना काल में वंचित एवं जरूरतमंद परिवारों में 15 दिन तक भोजन सामग्री चल सके इस हेतु 1000  राशन किट तैयार किए गए| इस राशन किट में 10 किलो आटा, चावल 'दाल, नमक एवं   मसाले आदि सम्मिलित हैं| वितरण का कार्य सेवा भारती और संघ के कार्यकर्ता के माध्यम से भीलवाड़ा महानगर के सातों  नगरों में  वास्तव में जिन परिवारों में आवश्यकता है उन परिवारों में  वितरण किया जाएगा| इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह  पवन  शर्मा ,महानगर सह कार्यवाह ललित  ची पड़ ,  जगदीश  चन्नाल,  राकेश  भांबी तथा सेवा भारती के विभाग  सह मंत्री ललित कुमार जैन , कालू  जैन भी उपस्थित रहे|

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा