युवक ने मांडल में 45 साल से बंद स्थान के गेट खोले, लगाई झंडियां, वायरल किया वीडियो, एफआईआर दर्ज, पुलिस तैनात

  भीलवाड़ा हलचल। मां डल के सदर बाजार में विगत 45 साल से विवादित स्थल के एक युवक ने ताले तोड़ दिये। युवक ने  इस स्थान पर झंडिया लाग दी। साथ ही इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इसका पता चलते ही पुलिस सकते में आ गई। पुलिस ने तुरत-फूरत में झंडिया हटवाकर गेट पर पुन: ताले लगवा दिये। बताया जा रहा है कि युवक ने चार दिन पहले भजन संध्या में पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी थी। पुलिस ने वायरल वीडियो और सीसी टीवी फुटेज के आधार पर  एक युवक को नामजद करते हुये 5-7 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एहतियातन कस्बे में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है, जो स्थिति पर निगाह रखे हुये है। पुलिस का कहना है कि कस्बे में शांति व्यवस्था कायम है। 

मांडल पुलिस ने हलचल को बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि सदर बाजार में स्थित विवादित स्थल  के ताले टूटे हुये हैं। वहां दो झंडे भी लगे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश वर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जानकारी की। ताला टुटा हुआ मिला। अंदर छोटे कमरे के गेट के पास  झंडी लगी थी। पुलिस ने आस-पड़ौस के सीसी टीवी कैमरे खंगाले तो उसमें 5 व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। यह घटना रात बारह बजे बाद की है। इस बीच, एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में एक युवक गोपाल यह कहता सुनाई दे रहा है कि हमारा यह देवनारायण मंदिर 45 साल से बंद पड़ा है, जिसके मैने आज ताले तोड़ दिये हैं। मैने यहां झंडा लगा दिया है। 
वायरल वीडियो और सीसी टीवी कैमरे में कैद युवक एक जैसे हैं।  उधर, एसडीएम, भीलवाड़ा के आदेश से 24 सितंबर 77 से इस विवादित स्थल का रिसीवर मांडल थाना अधिकारी है। आरोपितों ने इस स्थान के ताले तोड़ कर अंदर प्रवेश कर झंडे लगाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक सौहाद्र्ध बिगाडऩे व वैमन्स्य की भावना पैदा कर धार्मिक भावना को आहत करने का कृत्य किया है। पुलिस ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें गोपाल बस्सी को नामजद किया है। उधर, पुलिस ने टूटे ताले की जगह दूसरे ताले लगाते हुये झंडियों को हटा लिया। अहतियातन कस्बे में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया। पुलिस स्थिति पर निगाह रखे हुये हैं। उल्लेखनीय है कि विवादित भूखंड पर एक ढांचा है, जिसे दोनों पक्ष अपना धार्मिक स्थल होने का दावा करते हैं।  
 
युवक बोला- मैने तोड़े ताले, खुद को सौभाग्यशाली मान रहा हूं
युवक ने ताला तोड़ते हुए एक वीडियो बनाया। उसने कहा कि देवनारायण भगवान का 45 साल से बंद मंदिर खोल दिया हैं। हम सब के लिए गर्व की बात है। जब जन्म नहीं हुआ था, तब से मंदिर बंद था। समस्त गुर्जर और हिंदू समाज को बधाई। पूरे राजस्थान में लोग खुशियां मनाएं। खीर पकवान बनाएं। मंदिर खोलकर पहला झंडा चढ़ा रहा हूं। खुद को सौभाग्यशाली समझ रहा हूं। आप सब को बहुत-बहुत बधाई। जय श्रीदेव,जय गुर्जुर, जय हिंदू।

 भजन संध्या में दी थी चेतावनी
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले युवक ने चार दिन पहले ही एक भजन संध्या में खुले मंच पर विवादित स्थान पर जाने की बात कही थी। उसने कहा था कि, सरकार कान खोलकर सुन ले, कि मैं गोपाल बस्सी हूं। मांडल में अकेला आऊंगा और देवनारायण भगवान के मंदिर को खोलूंगा। हिम्मत हो तो रोककर बता देना। मुझे गिरफ्तार करके बता देना।


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना