क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड? यहां जान लें क्या कहता है नियम


केंद्र और राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिनका उद्धेश्य ये होता है कि इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सके। ऐसी ही एक योजना केंद्र सरकार श्रम मंत्रालय के सहयोग से चला रही है, जिसका नाम ई-श्रम कार्ड योजना है। इस योजना का उद्धेश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को आर्थिक मदद के अलावा कई अन्य लाभ देने भी है। वहीं, इस योजना से काफी संख्या में लोग अब तक जुड़े हैं और अब भी लोग ई-श्रम कार्ड बनवा रहे हैं। वहीं, लोगों के मन में ये सवाल घूम रहा है कि क्या स्टूडेंट्स इस ई-श्रम कार्ड को बनवा सकते हैं या नहीं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं, तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड?

 

मिलते हैं कई लाभ:-

  • हर महीने आर्थिक लाभ सीधे बैंक खाते में
  • 2 लाख रुपये का बीमा कवर
  • घर बनाने के लिए आर्थिक मदद
  • श्रम मंत्रालय की अन्य योजनाओं का लाभ आदि।

 

क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड?

 

क्या कहता है नियम?

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि इस कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है? तो सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक ई-श्रम कार्ड के लिए सिर्फ असंगठित क्षेत्र के कामगार, श्रमिक, कृषि श्रमिक और मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का गुजारा करने वाले लोग ही पंजीकरण करवा सकते हैं।

 

क्या छात्र कर सकते हैं आवेदन?

  • बात अगर छात्रों की करें, तो अगर कोई ऐसे स्टूडेंटस हैं जिनकी उम्र 16 साल या इससे ज्यादा है और ये अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आजीविका के लिए विभिन्न प्रकार के असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे सभी छात्र अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।

 

क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड?

ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण

  • अगर आप इस ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन तरीके से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसके आधिकारिक पोर्टल https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर जाना है।

क्या छात्र भी बनवा सकते हैं अपना ई-श्रम कार्ड?

ऑफलाइन भी करवा सकते हैं पंजीकरण

  • वहीं, आप ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, पोस्ट ऑफिस, स्टेट सेवा केंद्र या डिजिटल सेवा केंद्रों पर जा सकते हैं। यहां से भी आप ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना