शाहपुरा में व्यापार मंडल 14 को मनायेगा आजादी के अमृत महोत्सव का जश्न, प्रत्येक दुकान पर लगाया जायेगा तिरंगा

 


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 
शाहपुरा में व्यापार मंडल द्वारा 14 अगस्त को नवाचार किया जा रहा है। व्यापार मंडल की ओर से सदर बाजार में प्रत्येक दुकानदार को तिरंगा झंडा दिया जायेगा। व्यापार मंडल का मानना है कि इसके मार्फत आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस के प्रति शहर वासियों व व्यापारियों में जनजागृति होगी। इस मौके पर 14 अगस्त को प्रातः 9 बजे त्रिमृर्ति बारहठ स्मारक स्थल से महलों का चैक तक तिरंगा यात्रा भी निकाली जायेगी। 
व्यापार मंडल के सचिव देवेंद्र झंवर ने बताया कि व्यापार मंडल शाहपुरा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 14 अगस्त रविवार को त्रिमूर्ति चैराहा से बालाजी की छतरी तक दुकानदारों को तिरंगा झंडा वितरित करने का कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को प्रातः 9 बजे नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन स्वर्णकार, उपखंड अधिकारी सुनीता यादव, एडिशनल एसपी चंचल मिश्रा, पुलिस उप अधीक्षक करण सिंह, तहसीलदार नारायण लाल जीनगर सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व शाहपुरा के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रिमृर्ति बारहठ स्मारक पर बारहठ शहीदों को माल्यार्पण करके की जाएगी। कार्यक्रम का समापन महलों के चैक में होगा। कार्यक्रम में नगर पालिका के पार्षद गण एवं नगर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। 
कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर अतिथियों का व्यापार मंडल की ओर से तिरंगा दुपट्टा या पगड़ी पहना कर स्वागत अभिनंदन किया जायेगा तथा बाद में अतिथियों की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना