भड़क्या माताजी झरने से 15 घंटे बाद मिला युवक का शव, चट्टानों के बीच फंस गया था

 


बिजौलियां कपिल विजय
भड़क्या माताजी के झरने में दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक के पानी में डूबने के 15 घंटे बाद शव निकाला जा सका। सोमवार को काफी तलाश के बाद भी शव नहीं मिलने पर सर्च अभियान मंगलवार सुबह फिर शुरू किया गया। आज भीलवाड़ा से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया और चट्टानों के बीच फंसे शव को निकाला। इस दौरान पुलिस अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
गौरतलब है कि बूंदी जिले के नमाना निवासी भीमराज 22 पुत्र रामलाल गुर्जर अपने 5 दोस्तों के साथ घूमने के लिए भड़क्या माताजी आया था। इस दौरान वह झरने में नहाने के लिए उतरा। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में चला गया। दोस्तों और अन्य लोगों ने उसे तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पानी में डूबे युवक की तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला। बताया गया है कि युवक परिजनों को बिना बताए घूमने आया था। मृतक तैरना नहीं जानता था।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना