सवारियों से भरी बस पलटी, तीन की मौत 15 से अधिक घायल

 


हादसा बिछीवाड़ा के लेहना घाटी के निकट हुआ। बस मध्यप्रदेश से गुजरात जा रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सवारियों को बस से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया।

डूंगरपुर के एनएच 48 पर लेहना घाटी के निकट सवारियों से भरी एक निजी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए।  मध्य प्रदेश से सवारियों से भरी हुई निजी बस गुजरात की ओर जा रही थी। सोमवार सुबह बिछीवाड़ा के लेहना घाटी के निकट अनियंत्रित होकर निजी बस पलट गई। सूचना मिलने पर मौके पर बिछीवाड़ा थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिए बिछीवाड़ा पीएचसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज जारी है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना