बदमाशों ने दो व्यपारियों से साढे 19 लाख रूपए लूटे

 


 

अलवर  राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में केसरपुर के शमशान घाट के पास गुजरात के सूरत में कबाडी काम करने वाले व्यापारी जीजा साला से आज साढे 19 लाख रूपए लूट लिए जाने का मामला सामने आया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर के कामां के धोमडी गांव निवासी जीजा हाकमदीन एवं साला हारुन अलग अलग बाइक पर लिवारी से दादर जा रहे थे। साले के पास नोटों का बैग था। दोपहर करीब 12 बजे तभी पीछे से दो बाइक पर पांच बदमाश आए। एक ने हारुन की बाइक के आगे बाइक लगा दी। दूसरे ने कनपटी पर कट्टा लगा दिया। तीसरे ने नोटों से भरा बैग छीन लिया और भागे। यह देख हाकमद्दीन ने बदमाशों का पीछा किया। उनकी बाइक को एक बार टक्कर भी मार दी। जिससे दोनो के चोट आई है। बदमाश जयसमंद बांध की पाल से होते निकल गए।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना