कपड़ा व्यवसायी के घर चल रहा था सेक्स रैकेट , 2 लड़कियां सहित 6 हिरासत में

 


मुजफ्फरपुर में एक कपड़ा कारोबारी के घर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर चार युवक और दो युवती को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। सभी को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है।

मौके से शराब की बोतलें और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। हिरासत में लिए गए सभी से थाने पर पूछताछ की जा रही है। मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संगम चौक का है।

लोगों का कहना है कि घर में अनजान लड़के व लड़कियां आती थी। इससे मोहल्ले के लोगों को भी शक होता था, लेकिन कोई कुछ बोलता नहीं था। गतिविधि बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कपड़ा कारोबारी के घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।

 सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पीएसआई पप्पू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि यहां लड़के-लड़कियां आ जा रही है। कुछ गलत काम चल रहा है।

 इसके बाद जांच के लिए पहुंचे तो देखे कि दो लड़की व लड़का कमरे में है। शराब की एक बोतल और आपत्तिजनक सामान भी है। इसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उनके नाम पते का सत्यापन भी किया जा रहा है। ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा