खेत में जहरीले जंतु के काटने से 2 किसानों की मौत

 

 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले में गुरुवार को खेतों में कृषि कार्य करते दो किसानों की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई।  
शंभुगढ़ थाने के दीवान भागचंद ने बीएचएन को बताया कि बगतावरपुरा निवासी कल्याण 52 पुत्र देबीलाल गुर्जर गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर से खेत जाने के लिए निकला था। इसके करीब एक घंटे बाद कल्याण का बड़ा भाई ईश्वर लाल खेत पर गया। जहां उसे कल्याण ने बताया कि उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। इसके बाद ईश्वर, अपने भाई कल्याण को रायला अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में ही कल्याण ने दम तोड़ दिया। उधर, एक अन्य घटना जिले के बिजौलियां थाने के गोवर्धनपुरा गांव में घटी। दीवान रामेश्र सोनी ने बीएचएन को बताया कि गोवर्धनपुरा निवासी हीरा 62 पुत्र खडग़ा बंजारा खेत में मक्का की फसल में खाद डाल रहा था। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। इसके चलते हीरा की मौत हो गई। शव को बिजौलियां अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना