व्यापारी के घर 23 लाख रुपए की चोरी , मस्जिद गए थे परिवार के सदस्य

 

राजसमंद. 

जिले के आमेट  में एक व्यापारी के घर 23 लाख रुपए की चोरी  से सनसनी फैल गई। घटना के वक्त पीड़ित परिवार के सदस्य मस्जिद में इबादत करने गए थे, तभी पीछे से चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

  पीड़ित जुजार बोहरा ने बताया कि उसका मकान पौ बाग इलाके में स्थित है। मोहर्रम का महीने चलने के कारण बीती रात उसके पिता हकीम बोहरा और परिवार के अन्य सभी सदस्य मस्जिद चले गए थे। करीब 10 बजे जब उसके पिता और माता घर पहुंचे, तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और अज्ञात चोर तिजोरी से करीब ₹23 नकद चुरा कर ले गए थे। चोरों ने तिजोरी के अलावा किसी अन्य सामान को हाथ भी नहीं लगाया। इससे लगता है कि किसी ने रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उसके पिता दोपहिया शोरूम के मालिक हैं। जिनकी कंपनी का पैसा घर पर रखा हुआ था ।वहीं घटना की सूचना बीती रात ही आमेट थाना पुलिस को दी गई, लेकिन आज दो कॉन्स्टेबल ही घटना का मौका मुआयना कर चले गए।बता दे कि करीब 1 साल पहले इसी इलाके में 17 लाख रुपए नकद चोरी हुए थे। इस घटना का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।



टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा