तालाब में डूबने से मां और 3 बच्चों की मौत


समस्तीपुर में एक महिला और उसके 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। महिला और बच्चे शौच के लिए तालाब के पास गए थे। वहीं एक बच्चे को बचाने के चक्कर में सभी डूब गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी के शवों को बाहर निकाला।

मृतकों की पहचान चंपा देवी (30 वर्ष) और उसके बच्चों आंचल कुमारी (12 वर्ष), गौतम कुमार (10 वर्ष) और काजल (8 वर्ष) के रूप में हुई है।

मामला चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोरमार पंचायत अंतर्गत श्रीनाथ पारन गांव का है। यहां महिला का मायका है। उसका ससुराल बेलसंडी गांव में है। चंपा देवी की शादी 14 साल पहले बेलसंडी के निवासी रंजीत दास के साथ हुई थी।

 जानकारी के अनुसार महिला चंपा देवी रक्षाबंधन पर अपने मायके आई हुई थी। शनिवार की सुबह वह अपने बच्चों के साथ शौच पर गई। तभी एक बच्चा तालाब में गिर गया और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में दूसरे बच्चों और फिर महिला ने भी तालाब में छलांग लगा ली। इसके बाद एक-एक करके चारों तालाब में डूब गए।

जानकारी मिलने पर तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना