सर्राफा व्यापारी से चांदी लूटी , 3 सिपाही गिरफ्तार

 

प्रयागराज पुलिस ने व्यापारी से लूट करने वाले 3 सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी हुई चांदी भी बरामद कर ली है। बता दें कि शाहगंज में शनिवार को तीन सिपाहियों ने हाथरस के व्यापारी को डरा धमकाकर 4 किलो चांदी लूटी थी। इसके बाद सिपाही फरार हो गए थे। पीड़ित व्यापारी ने शाहगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

जानकारी के अनुसार, हाथरस जिले के घड़ी अंता निवासी सर्राफ विक्रम अपने भतीजे हिमांशु के साथ शनिवार को प्रयागराज आए थे। वह चांदी का सामान बनवाकर वापस अपने घर हाथरस लौट रहे थे। 

 आरोप है कि शनिवार रात प्रतापगढ़ में तीन सिपाही धर्मधुरंधर गुप्ता, राहुल और राकेश ने शाहगंज थाने के पास सर्राफ को पकड़ लिया। इन तीनों सिपाहियों ने सर्राफ को डराया धमकाया की तुम चोरी का माल लेकर जा रहे हो, तुम्हारे खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। ये लोग खुसरोबाग के पास व्यापारी के पास से 4 किलो चांदी का सामान ले लिया और ये लोग वहां से फरार हो गए।

 जब सर्राफ को अपने साथ हुई ठगी की आंशका हुआ तो उसने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। इसके बाद शाहगंज पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर तीनों सिपाहियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि धर्मधुरंधर गुप्ता क्राइम ब्रांच, राहुल कंहईपुर थाने में और राकेश नगर कोतवाली प्रतापगढ़ में तैनात हैं। शाहगंज थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि तीनों सिपाहियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना