गंगापुर में 70 कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी, उपखंड कार्यालय पर दिया धरना
गंगापुर (सुरेश शर्मा) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 70 कांग्रेसी पदाधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे व रामायण पाठ किया। सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंकर लाल जाट ने बताया कि देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस कार्यालय से जुलूस के रूप में कांग्रेसी पदाधिकारी उपखंड कार्यालय पहुंचे। उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। जमकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की व देश के प्रधानमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए रामायण पाठ किया। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के 70 पदाधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारियां दी। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांग्रेस के 70 पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर दो बसों में बिठाकर उपखंड कार्यालय से अन्यत्र स्थान पर ले जाया गया। कांग्रेस के जुलूस, धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा, गंगापुर थाना प्रभारी राजूराम पलासिया सहित भारी संख्या में पुलिस जाब्ता उपखंड कार्यालय में तैनात रहा। कांग्रेस के 70 पदाधिकारियों द्वारा गिरफ्तारी देने पर पुलिस ने सभी 70 कांग्रेसियों को दो बसों में बिठा कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी देने में सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंकर लाल जाट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य चेतन प्रकाश डीडवानिया, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली, नगर पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत, पार्षद प्रहलाद सुथार, राकेश व्यास, धीरज चंदेल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रतन गुर्जर, सरपंच चांदमल सुवालका, राकेश शर्मा, जस्सू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष चांदमल गाडरी, समसुद्दीन रंगरेज, मांगीलाल शर्मा, इसराइल अली, बहादुर सिंह चुंडावत सहित 70 कांग्रेस के पदाधिकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें