कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा 9 से


भीलवाडा । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार स्वतन्त्रता संग्राम के शहीदो के बलिदान को याद करने के लिए देशभर में कांग्रेस पार्टी भारतवर्ष की आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रही हैं।

 जिला संगठन महासचिव महेश सोनी ने बताया कि उदयपुर नव संकल्प शिविर के निर्णयानुसार 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर हर जिले मे 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक 75 किलोमीटर लम्बी ‘‘आजादी की गौरव यात्रा’’ निकालनी हैं।
                     9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजाद कराने के लिए दो महत्वपूर्ण नारे दिये थे, जिनमें से एक ‘‘अंग्रेजो भारत छोड़ो‘‘ और दूसरा ‘‘करो या मरो‘‘ का था। इन दोनो नारों से ही देश के स्वतत्रंता सेनानियों के प्रयासो से 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हो सका। देश के हजारो लोग जेल गये और अपनी प्राण की आहुतियां दी तब से ही देशभर के कांग्रेसजन इस दिवस को ‘‘अगस्त क्रान्ति दिवस‘‘ के रुप में मनाते हैं। 9 अगस्त 2022 को प्रातः 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामपाल शर्मा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीगण इस ऐतिहासिक दिवस को ‘‘अगस्त क्रांति दिवस‘‘ के रुप में मनाएंगे। तद्उपरान्त ‘‘आजादी की गौरव यात्रा’’ के सम्बन्ध में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाडा में बैठक रखी गई हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना