खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पांच मजदूरों की मौत
बिहार के पटना स्थित मनेर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सोन नदी में नाव पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव बालू से भरी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नाव पर सवार लोग हल्दी छपरा गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया, पांचों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि नाव के परखच्चे उड़ गए। | ![]() |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें