युवती को विवाह का झांसा देकर किया रेप, आरोपित ने मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

 


 भीलवाड़ा बीएचएन।  एक युवती को शादी का झांसा देकर किराये के मकान में रखकर रेप करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। मुख्य आरोपित के तीन अन्य सहयोगियों पर भी पीडि़ता ने आरोप लगाये हैं। पुलिस उपाधीक्षक सिटी नरेंद्र दायमा मामले की जांच कर रहे हैं। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, चित्तौडग़ढ़ जिले की एक युवती अभी प्रताप नगर इलाके में रह रही है। उसने चित्तौडग़ढ़ जिले के ही जीवन बुनकर, राहुल बुनकर, विनोद बुनकर व दीपक सुखवाल के खिलाफ रिपोर्ट दी।  पीडि़ता का आरोप है कि उसकी जान-पहचान तीन माह पहले इन जीवन को छोड़कर शेष तीन आरोपितों से हुई थी। इसके बाद एक दूसरे से बातचीत होने लगी। इन तीनों ने परिवादिया की जान पहचान जीवन बुनकर से कराई। उसे अविवाहित बताया। यह भी कहा कि जीवन बहुत अच्छे आदमी है। परिवादिया ने इनकी बात पर विश्वास कर लिया। दोनों की बाद में फोन से बातचीत होने लगी। इसके बाद करीब दो माह पहले परिवादिया को जीवन ने एक बस्ती में किराये से रखा और लगातार विवाह का आश्वासन देते हुये रेप करता रहा। इसके बाद आरोपित  26 जुलाई को एक महिला को अपने साथ लेकर आया और उससे शादी करने की बात कही। परिवादिया ने विोध किया तो जीवन ने उसके साथ गाली-गलौच मारपीट की। उसे धमकी दी कि उसके खिलाफ कोई रिपोर्ट दी तो जान से खत्म कर दूंगा। परिवादिया को वहां से बाहर निकाल दिया।  परिवादिया ने चारों के खिलाफ साजिश रचकर परिवादिया को विवाह का झांसा देकर  जिंदगी बर्बाद  करने का आरोप लगाया है। डीएसपी सिटी मामले की जांच कर रहे हैं।       

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा