बेकाबू कार की चपेट में आने से दो पदयात्रियों की मौत, एक घायल

 


 

भरतपुर     आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर भुसावर थाने के गांव उलूपुरा के समीप आज एक बेकाबू कार की चपेट में आने से दो पदयात्रियों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आ रही कार के चालक को रात्रि में अचानक नींद की झपकी लग जाने से बालाजी महाराज की पदयात्रा पर जा रहे पदयात्रियों को रौंद दिया। हादसे में कस्बा हलैना निवासी वनय सिंह उर्फ बन्नो जाट 65, ज्ञानी सैनी 55 एवं अमर सिंह सैनी को रौंद दिया। घटना में वनय सिंह उर्फ बन्नो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्ञानी एवं अमर सिंह को घायल अवस्था में महवा के चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां ज्ञानी ने भी दम तोड दिया।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना