बरसात ने सभी बड़े बांध और झीलों को कर दिया लबालब

 


उदयपुर में बीते 24 घंटों में हुई जोरदार बरसात ने यहां के लगभग सभी बड़े बांध और झीलों को लबालब कर दिया। पिछले तीन दिन में इतनी बरसात हुई कि 3 दिन पहले तक पानी को तरस रही पीछोला झील के गेट रात को 1.30 बजे खोलने पड़े। वहीं उदयसागर झील में भी तेजी से पानी की आवक होने के चलते देर रात गेट खोले गए। इधर उदयपुर की शान फतहसागर झील के गेट भी शनिवार सुबह खोल दिए गए। वहीं सुखेर का नाका बांध भी छलक गया। बीते 24 घंटे में ऐसा एक भी बांध नहीं रहा जिसमें आवक नहीं हुई।

झीलों के कैचमेंट एरिया में अच्छी बरसात होने से पीछोला के 3 गेट 1.3 फीट खोले गए। वहीं उदयसागर के दो गेट 1.9 फीट खोले गए। इसके अलावा फतहसागर के चारों गेट 3-3 इंच खोल दिए गए। पीछोला और फतहसागर दोनों के गेट खुलने से शहर के बीचों-बीच से बहने वाली आयड़ नदी भी पूरे वेग से बहने लगी। तीनों झीलों का पानी ओवरफ्लो होकर अब वल्लभनगर बांध को भरेगा।

जयसमंद में सबसे ज्यादा 141 एमएम बरसात हुई

बीते 24 घंटों में पूरे उदयपुर जिले में जमकर बरसात हुई। उदयपुर शहर में इस मानसून की सबसे अच्छी बरसात देखने को मिली। 24 घंटे में सबसे ज्यादा 141 एमएम पानी जयसमंद में बरसा। इसके अलावा 86 एमएम पानी उदयपुर शहर में बरसा। 85 एमएम उदयसागर, 81 एमएम सोम कागदर, 80 एमएम ऋषभदेव, 78 एमएम स्वरूप सागर, 51 एमएम ओगणा, 50 एमएम कोटड़ा-मदार, 47 एमएम झाड़ोल, 45 एमएम वल्लभनगर, 42 एमएम देवास, 37 एमएम नाई, 35 एमएम खेरवाड़ा और 32 एमएम बरसात गोगुंदा में हुई।

मादड़ी बांध छलकने की ओर, मानसी वाकल में जाएगा पानी

बीते दिनों में हुई अच्छी बरसात से जहां ज्यादातर बांध-झील ओवरफ्लो हो गए। वहीं कई छलकने की कगार पर हैं। 34 फीट क्षमता वाला मादड़ी बांध 33 फीट के पार चला गया। इसके शाम तक ओवरफ्लो होने की संभावना है। इसके बाद इसका पानी मानसी वाकल बांध में जाएगा। मानसी वाकल फिलहाल 7 मीटर खाली है। वहीं 34 फीट क्षमता वाले देवास बांध का जलस्तर भी 21.2 फीट पर पहुंच गया। वल्लभनगर बांध भी 10 फीट के पार हो गया है।

16 अगस्त तक बरसात, अब सिर्फ जयसमंद-बड़ी खाली

उदयपुर में अब कुछ ही बांध खाली रहे हैं। इनमें जयसमंद, बड़ी, आकोदड़ा और मानसी वाकल प्रमुख हैं। जयसमंद का जलस्तर 4.14 मीटर पर पहुंच गया है। वहीं आकोदड़ा में एक दिन में 7 फीट पानी की आवक हुई है। यह अब 10 मीटर से ज्यादा हो गया है। उदयपुर में इसी तरह की अच्छी बरसात का दौर 16 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में उम्मीद है कि उदयपुर में मानसून के इस पांचवें दौर में कई और बांध लबालब हो सकते हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा