युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई ने निकाली कावड़ यात्रा

 


निंबाहेड़ा BHN
सावन के तीसरे सोमवार को आज युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की ओर से सुबह 7.15 बजे कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु व ग्रामीणों ने भाग लिया।
कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले मंत्री आंजना ने दशहरा मैदान स्थित श्री ढ़ाबेश्वर महादेव मन्दिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया व क्षेत्रवासियों के लिए खुशहाली एवं अमनो चेन की कामना की। तत्पश्चात श्री ढ़ाबेश्वर स्थान से प्रारम्भ हुई कावड़ यात्रा में सहकारिता मंत्री आंजना ने भाग लेकर शामिल सभी भक्तजन, कांग्रेस कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्यजनों, श्रद्वालुओं एवं ग्रामीणों ने कतारबद्ध होकर केसरिया वस्त्र पहने हुए हाथों में भगवा झंडा एवं कावड़ लिए डीजे की धुन पर भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकियों के साथ कल्याणपुरा, गादोला, केली, तुम्बा एवं अठाना इत्यादि मार्गो से होते हुए कावड़ यात्रा क्षेत्र के निकटवर्ती अठाना के समीप प्रसिद्व स्थान सुखानंदजी पहुंची जहा यात्रा का समापन हुआ।
इस अवसर पर कांग्रेसजन, पार्टी पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, समस्त अग्रीम संगठनों के पदाधिकारीगण, क्षेत्र के गणमनान्यजन, भक्तजन एवं क्षेत्र के समस्त गणमान्यजनों ने बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा में भाग लिया।
 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिये कटा हुआ हाथ जोड़ा