तीन मिनट लेट दफ्तर पहुंचने पर इस कंपनी ने महिला कर्मचारी को काम से निकाला, मचा बवाल

 


कॉफी का चेन स्टोर चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेबर यूनियन बनाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के साथ मतभेद की खबर के बाद अब कंपनी का नाम एक नए विवाद में आ गया है।खबरों के मुताबिक स्टारबक्स ने एक महिला कर्मचारी को महज इस कारण नौकरी से निकाल दिया कि उसे अपने काम पर पहुंचने में तीन मिनट की देरी हो गई। यह खबर सामने आने के बाद कॉफी स्टोर का चेन चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स लोगों के निशाने पर आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टारबक्स ने जेसेलिन चुकिलांकी नामक महिला कर्मचारी को सिर्फ इस लिए काम से निकाल दिया क्योंकि वह अपनी ड्यूटी पर तीन मिनट की देरी से पहुंची थी। जेसलिन पिछले सात वर्षों से स्टारबक्स में काम कर रही थी। 

बता दें कि कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय पर सुनाया है जब कंपनी का अपने कर्मियों के साथ पहले से ही लेबर यूनियन बनाने के मसले पर विवाद चल रहा है। गौरतलब है कि अमेरिका में स्टारबक्स के 200 से ज्यादा कॉफी स्टोर के कर्मचारियों ने लेबर यूनियन बनाने के पक्ष में मतदान किया था। वहीं दूसरी ओर स्टारबक्स प्रबंधन ऐसे किसी लेबर यूनियन के गठन का विरोध कर रहा रहा है। 

जोसेलिन ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि कर्मचारियों को लेबर यूनियन के पक्ष में तैयार करने के उसके प्रयासों के बाद से ही उसके सीनियर उसे परेशान करने लगे थे। छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान किया जाने लगा था और एक दिन तीन मिनट की दूरी का हवाला देकर उसे काम से निकाल दिया गया।

बता दें कि स्टारबक्स की गिनती दुनिया के सबसे बड़े कॉफी स्टोर चेन के रूप में होती है। कंपनी का मुख्यालय स्टारबक्स सेंटर के नाम से जाना जाता है, यह वाशिंगटन के सीएटल में स्थित है। साल 2021 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की कुल वैल्यू 31.39 बिलियन डॉलर थी और इसके साथ कुल 3.83 लाख कर्मचारी जुड़े हुए थे।

स्टारबक्स कंपनी भारत में टाटा समूह के साथ मिलकर कारोबार करती है। भारत में स्टारबक्स की टाटा समूह के साथ 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इनका पहला स्टोर मुंबई के Horinman Circle में साल 2012  में खुला था। फिलहाल देश में कंपनी के 200 से अधिक स्टोर हैं।

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना