हुसैन कॉलोनी में रात में झगड़े मुस्लिम समुदाय के दो पक्ष, आधा दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल, क्रॉस केस दर्ज

 


 भीलवाड़ा बीएचएन। शहर की हुसैन कॉलोनी में बीती रात मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गये। इनमें से ५ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कोतवाली पुलिस ने परस्पर केस दर्ज किये हैं।

कोतवाली पुलिस ने बीएचएन को बताया कि हुसैन कॉलोनी निवासी आयशा बानू पत्नी गुलाम मोहम्मद शेख ने रिपोर्ट दी, जिसमें बिलाल शेख, भोलिया शेख सहित सात-आठ लोगों को आरोपित बनाया है। आयशा का आरोप है कि बीती रात उसके घर के बाहर गली नंबर एक में अखाड़ा चल रहा था। अखाड़े में से होकर उसका भांजा अदनान पठान निकला, जिसे इन आरोपितो ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया। उसे छूड़ाने के लिए आये तो हमारे साथ भी मारपीट की। इससे आयशा बानो, फिरदौश, बिलाल, फरहान, तौसिक और सोयल को चोटें आई। उधर, दूसरी रिपोर्ट नसीम बानो पत्नी गुफरान शेख ने रिपोर्ट दी। नसीम ने बिलाल व ५-७ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दी। उसका कहना है कि वह घर पर बैठी थी। आरोपित आये और उस पर हमला कर दिया। बचाव में आये नासीर के साथ भी इन लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने परस्पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिये। उधर, घायलों में से फिरदौश बानो,तौसिक, फरहान शेख, बिलाल व नसीम बानो को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना