कांग्रेस का महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, दी गिरफ्तारियां

भीलवाड़ा बीएचएन। लगातार बढ़ती महंगाई को देखते हुये प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में आज शहर कांग्रेस के दोनों ब्लॉक पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉक के नेतृत्व में प्रमुख नेता और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टे्रट पर प्रदर्शन कर गिरफ्तारियां दी है। इनमें ओम नराणीवाल, हेमेंद्र शर्मा, मंजू पोखरना, ओमप्रकाश तेली सहित कई पार्षद व कार्यकर्ता शामिल थे। 
इस मौके पर हेमेंद्र शर्मा ने कहा कि  आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारियां दी। मंहगाई के विरोध में यह गिरफ्तारियां प्रदेश कांग्रेस के दिशा निर्देश पर दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के द्वारा लगातार आमजन के साथ इस महंगाई का विरोध किया जा रहा है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है कि इस महंगाई पर नियंत्रण करे। वह केवल मात्र  सरकारी यंत्र-तंत्र है, सीबीआई व ईडी का उपयोग कर कांग्रेस को कमजोर करने पर आमादा है, लेकिन कांग्रेस हमेश आमजनता के साथ खड़ी थी और खड़ी रहेगी। कांग्रेस, ईडी व सीबीआई से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी, सोनिया गांधी के साथ है और आमजन के हित में सदैव लड़ाई लड़ता रहेगा, जब तक कि आमजन को राहत न मिले यह लड़ाई जारी रहेगी। 


टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

घर-घर में पूजी दियाड़ी, सहाड़ा के शक्तिपीठों पर विशेष पूजा अर्चना