एक किसान की करंट व दूसरे की नील गाय के हमले से मौत


 भीलवाड़ा बीएचएन। जिले में मंगलवार को घटित दो अलग-अलग हादसों में दो किसानों की मौत हो गई। दोनों शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिये गये। 
करेड़ा थाने के सहायक उप निरीक्षक ताज मोहम्मद ने बीएचएन को बताया कि गोवर्धनपुरा पंचायत के तीखा निवासी भैंरू 35 पुत्र रोड़ा बलाई मंगलवार सुबह मवेशी लेकर खेत पर गया था। जहां मोटर चलाते समय स्टार्टर से करंट लगने से भैंरू की मौत हो गई।  घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई सोहन ने पुलिस को दी है।  
गंगापुर से सुरेश शर्मा  के अनुसार,  निकटवर्ती रामपुरिया गांव  में  खेत पर रखवाली कर रहे हैं वृद्ध किसान की नीलगाय के हमला करने से मौत हो गई। गंगापुर पुलिस ने बताया कि रामपुरिया निवासी गहरी लाल 55 पुत्र गणेश गाडरी रात को खेत पर रोजडे से फसल की रखवाली कर रहा था। इस दौरान खेत में घुसी नील गाय ने गहरीलाल पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

टिप्पणियाँ

समाज की हलचल

घर की छत पर किस दिशा में लगाएं ध्वज, कैसा होना चाहिए इसका रंग, किन बातों का रखें ध्यान?

समुद्र शास्त्र: शंखिनी, पद्मिनी सहित इन 5 प्रकार की होती हैं स्त्रियां, जानिए इनमें से कौन होती है भाग्यशाली

सुवालका कलाल जाति को ओबीसी वर्ग में शामिल करने की मांग

25 किलो काजू बादाम पिस्ते अंजीर  अखरोट  किशमिश से भगवान भोलेनाथ  का किया श्रृगार

मैत्री भाव जगत में सब जीवों से नित्य रहे- विद्यासागर महाराज

देवगढ़ से करेड़ा लांबिया स्टेशन व फुलिया कला केकड़ी मार्ग को स्टेट हाईवे में परिवर्तन करने की मांग

महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार